फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man dies after one and a half year of marriage dead body found hanging from the noose of saree

Mainpuri: शादी के डेढ़ वर्ष बाद युवक की मौत, साड़ी के फंदे से लटकी मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 12 Jul 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

मैनपुरी के करहल में युवक की लाश साड़ी के फंदे से आंगन में लटकी मिली। परिवार के लोगों ने ये दृश्य देखा तो कोहराम मच गया। मौत कैसे हुई ये जानकारी कोई भी नहीं दे पा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Young man dies after one and a half year of marriage dead body found hanging from the noose of saree
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के  थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव देवपुरा निवासी विनय यादव (25) ने बुधवार की रात को घर के बरामदे में लगे पंखा के कुंडा में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


इस बीच सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथस ही विनय के शव को फंदे से उतारा गया। परिजन ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विनय की शादी हुई थी। उसने खुदकुशी क्यों कि इसकी वजह को लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed