फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dies after drinking liquor distributed in panchayat elections in etah

एटा: शराब पीने के बाद युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 05 Apr 2021 10:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
young man dies after drinking liquor distributed in panchayat elections in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि युवक शराब ठेके पर काम करता था और शराब पीने का आदी थी। गांव में चर्चा है कि युवक ने पंचायत चुनाव में बांटी गई शराब का सेवन किया था।   

विज्ञापन


घटना मारहरा थाना के गांव खकरई की है। यहां सोमवार तड़के 35 वर्षीय जय प्रकाश उर्फ भीम प्रकाश पुत्र तुरसी सिंह जाटव की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार रात को भीम प्रकाश शराब पीकर घर आया था। इसके बाद सो गया। तड़के करीब चार बजे वह मृत मिला।
विज्ञापन


युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव खकरई में प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का बांटी जा रही है। भीम सिंह ने भी उसी शराब का सेवन किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिली थी यह सूचना
घटना के संबंध में थाना मारहरा के एसओ सीताराम सरोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायत चुनाव में बांटी गई शराब पीने से युवक की मौत हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि भीम सिंह नाम का युवक शराब पीने का आदी था। रोज शराब पीता था। 

एसओ के अनुसार परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि रविवार रात को भी भीम प्रकाश शराब पीकर घर आया था। मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed