{"_id":"660addce4ca077537406c58d","slug":"young-man-died-while-cousin-injured-in-accident-in-agra-they-returning-after-distributing-sister-wedding-cards-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मौसेरा भाई घायल; कार्ड बांटकर लौट रहे थे घर... ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मौसेरा भाई घायल; कार्ड बांटकर लौट रहे थे घर... ट्रक ने मारी टक्कर
Mon, 01 Apr 2024 11:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:29 PM IST
सार
बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी उठी तो घरवाले चीख पड़े। हादसे में मौसेरा भाई घायल हुआ है। दोनों शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मौसेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव के पास हुआ। यहां अलीगढ़ के जलालपुर निवासी साबुद्दीन की पुत्री मुस्कान की शादी 21 अप्रैल को होनी है। शादी के कार्ड बांटने के लिए मुस्कान का छोटा भाई दिलशाद अपने मौसरे भाई हाथरस के मुड़सान निवासी अमजद के साथ बाइक से आगरा रिश्तेदारी में आया था।
विज्ञापन
यहां से घर लौटते समय खंदौली के पोइया गांव के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे मे दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। मौसेरा भाई अमजद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन