फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in road accident in agra, friend injured

Agra News: घने कोहरे में वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को राैंदा, एक की माैत; साथी गंभीर घायल

Fri, 30 Jan 2026 10:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 30 Jan 2026 10:25 PM IST
सार

आगरा में हाईवे पर वाहन ने बाइक सवार युवकों को राैंद दिया। हादसे में एक युवक की माैत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
young man died in road accident in agra, friend injured
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात घने कोहरे की वजह से बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एसएन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा देर रात 11 बजे करीब हुआ। फिरोजाबाद से आगरा जा रहे बाइक सवार दो युवको को गांव कुबेरपुर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कोहरे के चलते टक्कर मार दी। रसूलपुर, फिरोजाबाद निवासी 21 वर्षीय आकाश पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त 23 वर्षीय आकाश पुत्र नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


वहीं मृतक का पंचनामा भर एसएन भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घने कोहरे के चलते हादसा हुआ है। घरवालों ने बताया कि मृतक की बहन की तबियत खराब होने पर उसे एम्बुलेंस से आगरा ले जा रहे थे। दोनों दोस्त बाइक से एम्बुलेंस के पीछे चल रहे थे। हाईवे पर हादसा हो गया। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed