फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died after being hit by an electric wire hanging a few steps away from the Shribanke Bihari temple mathura

मथुरा: बिजली के लटके तार में दौड़ा करंट, युवक की मौत, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 28 Mar 2022 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 10:35 AM IST
सार

श्री बांके बिहारी मंदिर के लिए जाने वाली गली में दर्दनाक हादसा हुआ। करंट लगने से युवक की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

विज्ञापन
young man died after being hit by an electric wire hanging a few steps away from the Shribanke Bihari temple mathura
बनवारी लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर से चंद कदम दूरी पर बिहारीपुरा क्षेत्र में लटके बिजली के तार की चपेट में आने से रविवार दोपहर एक युवक की मौत हो गई।  घटना से आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। गनीमत ये रही कि उस वक्त गली में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से भराचित्र के अंतर्गत शहजादपुर पौरी निवासी 40 वर्षीय बनवारी लाल पिछले काफी समय से दुसायत मोहल्ले में परिवार के साथ रह रह थे। वह मंदिर के सेवायत के यहां काम करते थे। रविवार दोपहर को मंदिर के पट बंद होने के बाद वे घर जा रहे थे। बिहारीपुरा में लटकते बिजली के तार से उनका शरीर छू गया, जिससे तेज करंट के कारण बनवारी लाल को जोरदार झटका लगा और वे दूर जा गिरे। 

विज्ञापन

जमकर हुआ हंगामा 

श्री बांके बिहारी को जाने वाली गली में तड़पते बनवारी को देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक बिजली के करंट से गंभीर रूप से झुलसे बनवारी लाल को उपचार के लिए कहीं ले जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। वहीं बनवारी लाल की इस तरह मौत होने से लोगों में आक्रोश छा गया। विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने की ये मांग

हंगामे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर बमुश्किल मामला शांत कराया। लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मृत युवक के परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। बता दें श्री बांके बिहारी मंदिर के लिए जाने वाली ज्यादातर संकरी गलियां हैं। उन गलियों में भक्तों की भीड़ रहती है। जगह-जगह पर बिजली के तार खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed