फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dead body found hanging on tree in Agra

Agra: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने दो दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, थाने में दी तहरीर

Mon, 28 Nov 2022 07:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
young man dead body found hanging on tree in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव नगला मोहन में सोमवार की सुबह 20 वर्षीय युवक का शव नलकूप के समीप पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। वह रविवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने निकला था। परिजन ने इन्हीं दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। 

विज्ञापन


थाना खंदौली के मुड़ी जहांगीरपुर के गांव नगला मोहन निवासी राजपाल ने पुलिस को बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र डंबर सिंह को रविवार की शाम करीब 6 बजे पड़ोस के गांव ऊंचा निवासी गजेंद्र और बासमोहन सहाय निवासी दीपू अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए थे। 

विज्ञापन

पिता ने थाने में दी तहरीर 

देर रात तक डंबर वापस नहीं आया, तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने डंबर का शव गांव के बाहर बने नलकूप के समीप पेड़ पर फंदे से लटका देखा। मृतक के पिता ने डंबर के दोस्त गजेंद्र और दीपू पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना खंदौली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी रमित आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन हत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed