फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dead body found buried in etah

एटा में युवक की हत्या: एक महीने के बाद जमीन में दफन मिला शव, कुत्तों ने नोंचा तब पता चला

Fri, 04 Mar 2022 09:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Mar 2022 09:42 PM IST
सार

युवक चार फरवरी से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस उसे तलाशने की बजाय युवक के भाग जाने की बात कहती रही। एक महीने बाद उसका शव जमीन में गड़ा मिला। 

विज्ञापन
young man dead body found buried in etah
मृतक गौरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव मिट्टी में गाड़ दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को शव बरामद किया। युवक चार फरवरी को लापता हुआ था। परिजन ने सात फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई और उसकी तलाश में थाने के चक्कर काटते रहे। जबकि पुलिस कर्ज की वजह से उसके भाग जाने की बात कहती रही।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव नगला पवल में खेतों पर मजदूर कार्य करने गए। इस दौरान कुत्ते जमीन से किसी व्यक्ति की बांह नोचते दिखाई दिए। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मिट्टी खोदवाकर शव को बाहर निकलवाया। केवल अंडरवियर में युवक का शव निकला। बाद में उसकी पहचान इसी गांव के गौरव (24) के रूप में हुई। 

विज्ञापन

दिल्ली में नौकरी करता था युवक 

पोस्टमार्टम हाउस पर शुक्रवार को कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र निवासी राघवेंद्र ने बताया कि उसका रिश्तेदार गौरव दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। चार फरवरी को दिल्ली से गांव में एक शादी में शामिल होने आया था। घर पर दस मिनट रुकने के बाद वह फोन पर बात करता हुआ निकल गया। रात को उसकी पत्नी देविका ने कॉल की तो बताया कि कुछ देर में घर आऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और कुछ पता नहीं चला। सात फरवरी को परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने मरथरा चौकी पर गए तो पुलिस ने अनर्गल बातें की, हालांकि बाद में गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके बाद कई बार चौकी व देहात कोतवाली पर गए। पुलिस हर बार गौरव पर कर्ज होने और इसी वजह से उसके भाग जाने की बात कहती रही। 

बहन बोली- भाई का जलाया चेहरा

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक की बहन आशा ने बताया कि गांव के एक युवक ने गौरव को कॉल करके बुलाया था। हत्या कर उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया है। जीभ बाहर निकली हुई है। पुलिस कहती रही कि वह कर्ज की वजह से भाग गया है। उसने दूसरी शादी कर ली है, तुम सभी को धोखा देकर भाग गया है। वहीं उसकी मां शामिंदा ने आरोप लगाया कि गांव के ही लोगों ने उसके बेटे को मारा है।

युवक पर था कर्जा 

मृतक के बहनोई राघवेंद्र ने बताया उसके साले गौरव पर गांव के ही एक युवक का 20 हजार रुपये कर्ज था। यह रुपये तीन साल पहले के बताए जा रहे हैं। जहां 10 प्रतिशत ब्याज पर रुपये देने की बात सामने आई है। 

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुलिस ने जांच की गई थी। जिसमें युवक पर कर्ज होने की बात सामने आई थी। मामले की जांच की जा रही थी। शुक्रवार को उसका शव मिला है। जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed