फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man climbed on flyover after dispute with his wife

UP: मायके से नहीं आई पत्नी...फ्लाईओवर पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो

Tue, 01 Jul 2025 08:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Jul 2025 08:42 PM IST
सार

युवक ससुराल आया। पत्नी से साथ चलने की कहने लगा। मगर, उसने इंकार कर दिया। इस पर इनर रिंग रोड के फ्लाईओवर पर आया। उस पर चढ़ने के बाद रेलिंग पर बैठ गया।

विज्ञापन
young man climbed on flyover after dispute with his wife
फ्लाईओवर पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह मायके में रह रही पत्नी ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। इससे परेशान होकर पति इनर रिंग रोड के फ्लाईओवर पर चढ़ गया। जान देने की कहने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे बचा लिया। जानकारी पर युवक के परिजन आ गए। उसे परिवार के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद निवासी 22 वर्षीय दीपक की शादी गुतिला, ताजगंज की रहने वाली युवती से हुई थी। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात पर अनबन हो गई थी। पत्नी मायके में आकर रहने लगी। मंगलवार को दीपक ससुराल आया। पत्नी से साथ चलने की कहने लगा। मगर, उसने इंकार कर दिया। सुबह 10 बजे वह पैदल शमसाबाद रोड स्थित इनर रिंग रोड के फ्लाईओवर पर आया। उस पर चढ़ने के बाद रेलिंग पर बैठ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: पहाड़ों पर बादल फटने से बढ़ा गंगा का जलस्तर...सिंचाई विभाग सतर्क, नदी के किनारे गांवों में किए ये इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। वह उसे पीछे हटने की कहने लगा। दीपक जान देने की कहने लगा। इसकी जानकारी पर पीआरवी 46 पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पीछे जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे एकता चाैकी ले गए। पुलिस ने ससुरालियों के साथ उसके परिजन को भी बुलाया। दोनों में बातचीत हुई। पत्नी साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई। इस पर उसे परिवार के सुपुर्द किया गया। वहीं घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed