{"_id":"6863e8e13fd0072129046ddf","slug":"ganga-water-level-increased-due-to-cloudburst-on-mountains-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पहाड़ों पर बादल फटने से बढ़ा गंगा का जलस्तर...सिंचाई विभाग सतर्क, नदी के किनारे गांवों में किए ये इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहाड़ों पर बादल फटने से बढ़ा गंगा का जलस्तर...सिंचाई विभाग सतर्क, नदी के किनारे गांवों में किए ये इंतजाम
Tue, 01 Jul 2025 07:54 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:54 PM IST
सार
गंगा घाटों पर भी गंगा के उत्तरी व दक्षिणी किनारे की ओर पानी का फैलाव लगातार होता रहा। ऐसे में गंगाघाट पर अस्थायी दुकानदारों ने दुकानें हटा लीं हैं।
विज्ञापन
बढ़ा गंगा का जलस्तर देखते दुकानदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और बादल फटने की घटना के बाद से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। नरौरा डैम से पानी का डिस्चार्ज मंगलवार को पूरे दिन बढ़ा रहा। सोमवार के मुकाबले डिस्चार्ज दोगुना हो गया। इससे गंगा में जलस्तर काफी बढ़ गया और गंगा की धारा पटियाली इलाके के बांधों तक दस्तक देने लगी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों पर पहुंचकर जलस्तर की स्थिति देखी। सिंचाई विभाग ने स्थिति सामान्य बताई है।
मंगलवार को गंगा में नरौरा बैराज से 1.22 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था, लेकिन यह डिस्चार्ज शाम चार बजे बढ़कर 1.28 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। इस तरह से पूरे दिन बढ़ा हुआ डिस्चार्ज गंगा में बना रहा। इससे कछला गंगा के जलस्तर में करीब 70 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। गंगा घाटों पर भी गंगा के उत्तरी व दक्षिणी किनारे की ओर पानी का फैलाव लगातार होता रहा। ऐसे में गंगाघाट पर अस्थायी दुकानदारों ने दुकानें हटा लीं हैं।

Trending Videos
लहरा गंगाघाट पर भी ऐसा ही मंजर नजर आया। यहां भी दुकानदार पीछे हट गए। रात तक जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला देखा गया। मानसून के सीजन का यह पहला बढ़ा हुआ डिस्चार्ज था। इसे लेकर सिंचाई विभाग सतर्क नजर आया। बढ़े डिस्चार्ज से सूखी नदी का पैड लगातार भर रहा और जलस्तर में वृद्धि हो रही है। सहवाजपुर, बरौना, कादरगंज के बांधों तक गंगा के बढ़े हुए पानी की दस्तक पहुंच गई है। सभी बांध सुरक्षित हैं। सिंचाई विभाग ने बाढ़ और कटान की रोकथाम के लिए कादरगंज, सहवाजपुर, बरीबगवास पर कटानरोधी व बाढ़ रोधी कार्य कराए हैं जिससे गंगा का पानी बढ़ने पर गांव की ओर रुख न कर सके।
हरिद्वार और बिजनौर से मिले डिस्चार्ज घटने के संकेत
हरिद्वार और बिजनौर से मंगलवार को पानी के डिस्चार्ज में कमी दर्ज की गई है। हरिद्वार से डिस्चार्ज में करीब पचास फीसदी की कमी आई है। वहीं बिजनौर से यह डिस्चार्ज करीब एक लाख क्यूसेक कम हो गया है। जो जिले में गंगा के जलस्तर में कमी आने के संकेत दे रहा है।

बैराजों से पानी का डिस्चार्ज
हरिद्वार- 66860 क्यूसेक
बिजनौर- 47502 क्यूसेक
नरौरा- 128848 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.45 मीटर के निशान पर
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शेर सिंह ने बताया कि नरौरा से बढ़ाए गए पानी के डिस्चार्ज के कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे गंगा की तलहटी में पानी बढ़ता जा रहा है, लेकिन राहत इस बात की है कि अब बांधों का डिस्चार्ज कम होगा। जिले में कटानरोधी व बाढ़रोधी कार्यों का निरीक्षण किया गया है। सभी बांध सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें-UP: प्यार में इस कदर हुआ अंधा...शादीशुदा प्रेमिका के पति का कर डाला ऐसा हश्र, देखकर कांप गए लोग