फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man clashed with up police sub inspector and constable in agra crime news

आगरा: चौकी प्रभारी और सिपाही से भिड़ा युवक, जमकर हुई हाथापाई

Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
सार

ट्रांस यमुना कालोनी में चौकी प्रभारी और सिपाही से  रंगबाजी कर रहा युवक भिड़ गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई तक हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
young man clashed with up police sub inspector and constable in agra crime news
आरोपी युवक को पकड़ते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ट्रांस यमुना कालोनी में रंगबाजी कर रहा युवक चौकी प्रभारी और सिपाही से भिड़ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भागने लगा। पकड़ने पर हाथापाई कर दी। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची। तब उसे किसी तरह पकड़कर पुलिस उसे थाने ले आई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।

विज्ञापन


सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि ट्रांस यमुना कालोनी निवासी ललित शर्मा उर्फ छोटू पंडित शुक्रवार शाम को लोगों से गालीगलौज कर रहा था। इसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। इस पर चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह परमार और सिपाही पवन पहुंचे थे। वह बाइक पर बैठा था। उनके रोकने पर छोटू अभद्रता करने लगा। गालियां देना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया। मगर, वो दरोगा और सिपाही से उलझ गया। दोनों के बीच गुत्थगुत्था हो गई। उसने धक्का देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची। इसके बाद आरोपी को थाने पर लेकर आया गया। सीओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटनास्थल के पास ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसमें घटना कैद हो गई। वहीं लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए हैं। वह दरोगा और सिपाही के साथ गुत्थमगुत्था करता नजर आ रहा है। यह वीडियो वायरल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगबाज है आरोपी, जा चुका है जेल

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, आरोपी छोटू हाल में जेल से छूटकर आया है। वह व्यापारियों से चौथ की मांग करता है। उन्हें धमकाता है। फ्री में खाता है। जो नहीं देता, उस पर हमला कर देता है। पिछले दिनों एक व्यापारी पर चाकू से हमला किया था। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसके दो भाई और हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed