फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man brutally murdered in firozabad

फिरोजाबाद: युवक की नृशंस हत्या, गांव के समीप चरी के खेत में मिला शव

Sat, 20 Jun 2020 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Young man brutally murdered in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में घर से शौच के लिए निकले युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के बाहर चरी के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


थाना नारखी के गांव नगला गुमानी निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह (21) पुत्र नौरंगपाल सिंह शुक्रवार रात तकरीबन नौ घर से शौच करने की बात कहकर खेतों की ओर निकला था। करीब दो घंटे बाद भी नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। 
विज्ञापन



परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद शनिवार तड़के तीन बजे करीब चरी के खेत के पास उसकी चप्पल पड़ी मिली। गहनता से ढूंढने पर चरी के खेत में राघवेंद्र का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। राघवेंद्र की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले

सूचना पर थाना प्रभारी नारखी विनोद कुमार, एसपी सिटी मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। युवक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान थे।  पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वो बीएससी करने के बाद परिवार के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था। युवक की नृशंस हत्या से परिजन स्तब्ध हैं। उन्होंने किसी से भी कोई दुश्मनी न होने की बात कही है। 
 
एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। तीन-चार बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed