फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man beaten, wife and daughter who came to save him also injured

Agra News: युवक की पिटाई, बचाने आई पत्नी और पुत्री को भी किया घायल

Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten, wife and daughter who came to save him also injured
युवक की पिटाई, बचाने आई पत्नी और पुत्री को भी किया घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। मोहल्ला गाड़ीवान यादव नगर में एक झगड़े में बीच बचाव करने पर नामजद ने एक अनुसूचित जाति के युवक और परिजन को घर में घुसकर पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाडीवान यादव नगर निवासी अनुसूचित जाति के सुधीर कुमार ने बताया कि 9 मई को वह घर पर मौजूद थे। तभी घर के पीछे रहने वाले नितिन और विशाल के बीच किसी के फोन नंबर को लेकर विवाद होने लगा। इस बात से नाराज विशाल ने फोन कर अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया। आरोपी व उसके साथी घर में घुस आए और जातिसूचक गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसे और पत्नी रतनेश देवी, पुत्र अभिषेक को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश कि लेकिन हाथ नहीं आ सके। पुलिस घायल अनुसूचित जाति के युवक व परिजन का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed