{"_id":"5ead568869cd5a73b460a212","slug":"young-man-arrested-for-violation-of-lockdown-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पत्नी से मिलने की चाहत पड़ी महंगी, सलाखों के पीछे पहुंच गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में पत्नी से मिलने की चाहत पड़ी महंगी, सलाखों के पीछे पहुंच गया पति
Sat, 02 May 2020 08:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 24 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। कोतवाली वृंदावन में शुक्रवार को लॉकडाउन के उल्लंघन पर तीन मुकदमे दर्ज हुए।
लॉकडाउन के कारण मायके में फंसी पत्नी से मिलने की चाहत ने एक युवक को जेल पहुंचा दिया। आगरा के ताजगंज का युवक मथुरा में अपनी ससुराल में पत्नी से मिलने के लिए गया था, लेकिन पुलिस को खबर मिल गई तो उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश कर दिया। वहां से जेल भेज दिया गया।

आगरा के गांव केहरी (थाना ताजगंज) निवासी की वृंदावन के मथुरा गेट में ससुराल है। लॉकडाउन के कारण पत्नी अपने मायके में फंस गई थी। पत्नी से मिलने की इच्छा में पति शुक्रवार को ससुराल पहुंच गया। आगरा से आए युवक का पता लगते ही वृंदावन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दंपती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
उधर, तीन दिन पूर्व कोतवाली के गांव मुनियार निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वृंदावन के केशवधाम स्थित डॉक्टर हेडगेवार सामुदायिक केंद्र में इलाज शुरू कराया गया। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि महिला और उसका पति 21 अप्रैल को आगरा गए थे। दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसके अलावा फरह निवासी युवक 30 अप्रैल को ताला तोड़कर कृष्णा कुटीर क्वारंटीन सेंटर से भाग खड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़कर दोबारा क्वारंटीन कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन में तीन मुकदमें दर्ज किए गए हैं।