फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for molestation in agra

बात करने से मना किया तो 11वीं की छात्रा से की 'शर्मनाक' हरकत, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Dec 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
young man arrested for molestation in agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जुट गए। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। 10 दिन से एक मोहल्ले के मनी, आसिफ और सलमान उसका पीछा कर रहे थे। उस पर बात करने का दबाव बनाते थे। किशोरी ने मना किया, लेकिन वो धमकी देने लगे। घर के पास भी आ गए। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इस पर परिजनों ने पूछताछ की। किशोरी ने घटना की जानकारी दे दी। किशोरी सोमवार शाम को भैंसों का चारा लेने जा रही थी। तभी आरोपी युवकों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर लोग जुट गए। इस पर आरोपी भागने लगे। एक युवक मनी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

उधर, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने एक महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

घटना सोमवार रात की है। महिला घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी जय सिंह उर्फ मुल्ला महिला के घर में घुस आया। उसने महिला को पकड़ लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर सास-ससुर आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। 

उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी चार महीने पहले घर में तांका झांकी करते पकड़ा था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed