फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young girl kidnapping case accused abvp leader sent jail by agra police

युवती को दुष्कर्म के बाद मारना चाहते थे अपहरणकर्ता, एबीवीपी पदाधिकारी सहित दो जेल भेजे

Thu, 09 May 2019 08:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 May 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
young girl kidnapping case accused abvp leader sent jail by agra police
पुलिस हिरासत में युवक - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड पर बुधवार दुस्साहसिक तरीके से मॉल के बाहर से युवती को अगवा करने के दो आरोपियों शैलेंद्र सिंह और मनीष चौहान को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शैलेंद्र सिंह एबीवीपी में पदाधिकारी है। 
विज्ञापन


कार में युवती को अगवा करने के बाद युवकों ने हद दर्जे की बदसलूकी की थी। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद हत्या की बात करने लगे। घटना से पीड़िता दहशत में है। वह घर में कैद हो गई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को तहरीर में लिखकर दिया कि वह ड्यूटी खत्म करके जैसे ही रोड पर आई, उसके पास स्कार्पियो आकर रुक गई। इसमें शैलेंद्र, अशोक और मनीष थे। मनीष कार चला रहा था। तीनों ने उसे स्कार्पियो में डाल लिया। वह शोर मचाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर शैलेंद्र ने उसके मुंह में रुमाल लगा दिया। इस दौरान दुष्कर्म के बाद हत्या की कहने लगे। पीछा कर रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के लिए मनीष गाड़ी को लहराने लगा।

वे लोगों पर तमंचा से फायर करने की कह रहे थे। लोगों ने मनीष और शैलेंद्र को पकड़ लिया। घटना के बाद से युवती दहशत में है। वह घर से नहीं निकल रही है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शैलेंद्र युवती पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। उसने इंकार कर दिया तो दोस्त के साथ मिलकर अपहरण कर लिया।

ताजगंज क्षेत्र की युवती एक मॉल में काम करती है। बुधवार रात 8:30 बजे स्कॉर्पियो से धांधूपुरा निवासी शैलेंद्र सिंह, अशोक निवासी शहीद नगर और मनीष निवासी ताजनगरी फेस-2 उठाकर ले गए थे। आबकारी के सिपाही वैभव शर्मा ने पीछा किया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। 
 

घेराबंदी के बाद तोरा गांव में स्कार्पियो को रोक लिया गया था। अशोक भाग निकला था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा 364, 366 में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द जमानत नहीं मिले, उसके लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं आबकारी विभाग के सिपाही वैभव शर्मा ने उनका पीछा किया था। युवती को बचाने में सिपाही की भूमिका अहम रही। सिपाही ने पूरे घटनाक्रम को देखा था। इसलिए सिपाही के भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed