Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young couple jumped into Yamuna River in an attempt to their lives

इश्क में जान देने की कोशिश: दुपट्टे से हाथ बांध प्रेमी युगल ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान

Thu, 11 Jun 2026 09:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 11 Jun 2026 09:51 PM IST
सार

युवती अपने सादाबाद निवासी प्रेमी के साथ यमुना नदी पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने दुपट्टे से अपने हाथ बांधे और आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
young couple jumped into Yamuna River in an attempt to their lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी युगल ने यमुना नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया। दोनों ने दुपट्टे से अपने हाथ बांधकर नदी में छलांग लगा दी, लेकिन स्थानीय गोताखोरों की सतर्कता और बहादुरी से दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी युवती शनिवार शाम करीब चार बजे बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके परिजन ने थाना ट्रांस यमुना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि युवती अपने सादाबाद निवासी प्रेमी के साथ यमुना नदी पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने दुपट्टे से अपने हाथ बांधे और आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नदी में डूबते हुए दोनों को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर तुरंत पानी में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । दोनों को अपने साथ थाने ले आई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की हालत सामान्य है। मामले में पूछताछ की जा रही है। परिजन को भी सूचना दे दी गई है। गोताखोरों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed