फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young boys working for acid attack victim

शीरोज का आधार बने ‘हीरोज’

Mon, 12 Jan 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 12 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक की शिकार दर्जनभर लड़कियों को शीरोज बनाने के पीछे युवा लड़कों यानी हीरोज की पूरी टीम है। स्टॉप एसिड अटैक अभियान को ऊंचाईयों तक ले जाने वाले इन युवाओं की उम्र 20 से 27 साल के बीच है। ज्यादातर ने अभियान को चलाने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी है। एक-दो को तो घर से दूर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टीम के मुखिया आलोक दीक्षित हैं जो कि पत्रकार थे। उनके नेतृत्व में अनुज परमार (20), अंबुज द्विवेदी (22), केतन दीक्षित (22), जय सिंह (26), ललित वार्ष्णेय (22), असीम त्रिवेदी (26) जैसे कई मेहनती युवा एसिड अटैक की शिकार लड़कियों को उनका हक दिलाने में जुटे हैं। युवाओं की इस पूरी टीम ने न केवल महिलाओं को उनकी पहचान लौटाई है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में रिट फाइल करने से लेकर वित्तीय और विधिक मदद तक उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


युवाओं ने खोला शीरोज केलिए कैफे
एसिड अटैक की शिकार लड़कियों को फिर से समाज की मुख्य धारा में लाने, हौसला बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाआें की इस टीम ने आगरा में फतेहाबाद रोड पर हैंगआउट नामक कैफे खोला। यह कैफे एसिड अटैक की शिकार महिलाएं ही संचालित करती हैं। इसका नाम हीरोज की तर्ज पर शीरोज रखा गया है। यह कैफे अब एक्टिविज्म का नया अड्डा है। देश और दुनिया की कई बड़ी शख्सियत इस कैफे  के माध्यम से पीड़ित लड़कियों की मदद, उपचार और प्रशिक्षण के लिए आगे आ रही हैं। यहां काम करने वाली लड़कियां कभी चेहरे को नहीं ढकती। स्टॉप एसिड अटैक अभियान के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में एसिड अटैक के शिकार लोगों को उनका हक दिलाने और तेजाब की खुली बिक्री पर सख्ती से पाबंदी लगाने की मांग पर दस दिनों तक भूख हड़ताल की गई। आमिर खान, महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम जैसी कई बड़ी शख्सियत इस अभियान को सपोर्ट कर रही हैं। आगरा इस अभियान का गढ़ बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये आग यूं ही जलती रहे
अभियान से जुड़ी डा. शिवानी चतुर्वेदी इस युवा फ ौज से बहुत प्रभावित हैं। कहती हैं, यकीन नहीं होता, आज के दौर में युवा जब भौतिकवादी चीजों के पीछे पडे़ हैं, ऐसे में ये लड़के घर-बार छोड़कर एक महान उद्देश्य के लिए लड़ रहे हैं। इनमें आग है, जोश है, यह आग यूं ही जलती रहे..।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed