फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   You will get four times compensation at new circle rates

Agra News: नई सर्किल दरों पर मिलेगा चार गुना मुआवजा

Wed, 22 Jan 2025 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
You will get four times compensation at new circle rates
- पावर ग्रिड के लिए जमीन देने वाले 1500 से अधिक किसानों को मिली राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। घिरोर के ग्राम मोहब्बतपुर नाहिली के निकट केंद्र सरकार के निर्देश पर पावर ग्रिड कारपोरेशन सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए किसानों से जमीन नई सर्किल दरों के आधार पर ली जाएंगी। नई सर्किल दरों के हिसाब से चार गुना मुआवजा तय होगा। जिला प्रशासन ने इस पर मंथन कर लिया है। अब किसानों से आखिरी वार्ता होना ही बाकी है।
किसानों से वार्ता के बाद उनसे सहमति पत्र लिए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार आगामी दो दिन में नई सर्किल दर लागू हो जाएंगी। घिरोर के ग्राम मोहब्बतपुर नाहिली के निकट की जमीन की जो भी सर्किल दर होंगी। उसी के आधार पर चार गुना मुआवजा राशि तय की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसानों से जिस तिथि पर सहमति पत्र लिए जाएंगे। उस दिन लागू सर्किल दरों के आधार पर मुआवजा राशि तय होगी।
विज्ञापन

बता दें कि 1500 से अधिक किसानों को मुआवजा देने के लिए कई बार प्रशासनिक स्तर पर किसानों की बैठक बुलाई जा चुकी है। पिछले दिनों हुई इसी प्रकार की बैठक में किसानों ने एलान कर दिया था कि उनको नई सर्किल दरों पर चार गुना मुआवजा राशि दी जाए। घिरोर के ग्राम मोहब्बतपुर नाहिली के निकट केंद्र सरकार के निर्देश पर पावर ग्रिड कारपोरेशन सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना कर रही है। इसके लिए 750 बीघा जमीन को अधिग्रहित करने की कार्रवाई की जानी है। इस प्रोजेक्ट के लिए जिन किसानों से जमीन लेकर अधिग्रहित की जानी है उन किसानों से वार्ता का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासनादेश के तहत मिलेगा मुआवजा
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सर्किल रेट के चार गुना मुआवजा किसानों को मिलेगा। इसका शासनादेश भी है। 2025 की जो सर्किल रेट होंगी। उसके आधार पर चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। किसान कतई चिंता न करें। मुआवजे के संबंध में उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।



तीन से चार माह में सर्वे का काम हो जाएगा पूरा
प्रशासन के अनुसार सर्वे का काम शुरू करा रहे हैं। लगभग 1500 से अधिक किसानों से जमीन ली जानी है। सौर ऊर्जा बिजलीघर यहां स्थापित होगा तो यहां की बड़ी तरक्की होगी। कुछ लोगों ने किसानों को भ्रमित कर दिया था। लेकिन किसानों को जब सच बताया गया तो वे जमीन देने के लिए मान गए हैं। अगले तीन से चार माह में सर्वे का काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद मुआवजे का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed