फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   You will be able to reach the Taj Mahal from ISBT by metro in 20 minutes.

Agra News: आईएसबीटी से 20 मिनट में मेट्रो से पहुंच सकेंगे ताजमहल

Thu, 25 Jun 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
You will be able to reach the Taj Mahal from ISBT by metro in 20 minutes.
मेट्रो स्टेशन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईएसबीटी स्टेशन का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। महीनेभर में ये तैयार हो जाएगा। इसके बनने से महज 20 मिनट में ताजमहल पहुंचा जा सकेगा। अगस्त से मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। अभी इससे दोगुना से अधिक समय लगता है।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन तैयार हो चुके हैं। इन पर रंगाई-पुताई और अन्य कार्य पूरे हो गए हैं। सिग्नल-एनाउंस सिस्टम, चेक पोस्ट समेत अन्य की भी जांच हो गई है। अगर शासन से कानपुर मेट्रो के साथ आगरा का भी लोकार्पण करना है तो जुलाई में आरबीएस तक मेट्रो की सुविधा शुरू हो सकती है। आईएसबीटी स्टेशन पर अभी कार्य चल रहा है। जुलाई में ये तैयार हो जाएगी। ऐसे में आईएसबीटी तक अगस्त में ही मेट्रो चलेगी। इससे महज 20 मिनट में आईएसबीटी से ताजमहल स्टेशन तक लोग पहुंच सकेंगे। इससे सीधी कनेक्टविटी होेने से समय और किराया की भी बचत होगी। इसके अंतिम दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा तक ट्रैक का निर्माण हो चुका है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। दिसंबर तक ये कॉरिडोर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed