फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   You can become a voter till April 5th

Agra News: अभी पांच अप्रैल तक बन सकते हैं मतदाता

Mon, 01 Apr 2024 04:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
You can become a voter till April 5th
कासगंज। यदि आपकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है और आप अभी तक मतदाता नहीं बन पाए हैं, या फिर किसी कारण से सूची से नाम कट गया है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आपके पास अभी भी मतदाता बनने का मौका है। निर्वाचन आयोग नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक मतदाता बनने का मौका देता है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्रकार से आवेदन किया जा सकता है। पांच अप्रैल तक सूची में नाम शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कराया। 7 अक्तूबर से 9 दिसंबर 2023 तक आवेदन मांगे थे। आवेदन के बाद जांच कर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कर 24 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इसके बाद भी यदि आप अपना किसी कारण से अपना आवेदन नहीं कर सके हैं या फिर आपका नाम सूची से कट गया है तो आवेदन कर मतदाता बना जा सकता है। आपके पास छह दिन का समय है। इसलिए अपना ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस तरह से बनेंगे मतदाता

- मतदाता बनने के लिए भरना होगा फार्म 6
- आवेदन फार्म को तहसील में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास करना होगा जमा

- बीएलओ की जांच के बाद सूची में बढ़ेगा नाम
- आवेदन के साथ लगाना होगा हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और फोटो

-voters.gov.in पर होगा ऑनलाइन आवेदन



फैक्ट फाइल
-1047461 मतदाता हैं जिले की तीनों विधानसभा में

-556682- पुरुष मतदाता है तीनों विधानसभा में
-490739 -महिला मतदाता हैं तीनों विधानसभा में

-40 -अन्य मतदाता हैं तीनों विधानसभा में



नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। जांच के बाद आवेदन सही पाए जाने पर सूची में नाम शामिल होगा-मनोज गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed