डॉ. योगिता ही हत्या में बार-बार बयान बदल रहा शातिर डॉ. विवेक तिवारी, बोला पहले मारी गोली और...
कुछ दिन पहले योगिता ने बात करना भी बंद कर दिया था। इस दौरान उसका मोबाइल भी व्यस्त रहता था। इस कारण वे उस पर शक
भी करने लगा। मंगलवार को एक बार मिलने के बहाने आया था। इस दौरान ही कार में दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विस्तार
बुधवार की शाम शिनाख्त होने पर मृतका के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने उरई में मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ मुकदमा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने देर रात डॉ. विवेक तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में डॉ. विवेक तिवारी लगातार बयान बदल रहा है। पहले चाकू मारने की बात कहने वाले डॉ. विवेक ने अब कहा है कि उसने पहले गोली मारी फिर गला दबाया।
संबंधित खबरः डॉ. योगिता हत्याकांडः बेटी को बचाने आए परिवार को मिली उसकी लाश, हत्या पर पिता ने बताई पूरी कहानी
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में आरोपी विवेक तिवारी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। गुरुवार सुबह उसने पुलिस को बताया कि मैं योगिता से शादी करना चाहता था। मगर, योगिता जल्दी शादी करने की कह रही थी। उसने उससे कहा था कि बहन की शादी के बाद वह शादी कर लेगा। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था।
#AgraPolice |•
— AGRA POLICE (@agrapolice) August 20, 2020
एस.एन मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ0 योगिता गौतम की हत्या की साजिश रचने वाले हत्यारे दोस्त डॉ0 विवेक तिवारी को #आगरा_पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के संबंध में #SSP_AGRA @IpsBablooKumar द्वारा दी गई बाइट।@Uppolice @UPNBT @JagranNews @TOIIndiaNews pic.twitter.com/VqL3zzpvIn
मंगलवार को एक बार मिलने के बहाने आया था। इस दौरान ही कार में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान गला दबा दिया।
योगिता की सांसें चल रही थीं। इस पर उसे गोली मार दी। शव को फेंकने के बाद लकड़ी डाली, जिससे लोग देख ना पाए। जलाने की कोशिश में भी था, लेकिन जला नहीं पाया। पुलिस आरोपी को जेल भेजेगी।
क्षेत्राधिकारी कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। उससे अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस को अभी रिवाल्वर नहीं मिली है। लेकिन, खून से सना चाकू बरामद किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।