फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi becomes CM, then increased Youth Corps Craze

योगी सीएम बने तो बढ़ा युवा वाहिनी का क्रेज

Thu, 06 Apr 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Thu, 06 Apr 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yogi becomes CM, then increased Youth Corps Craze
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
योगी आदित्यनाथ सूबे के सीएम क्या बने, आगरा में उनके संगठन हिंदू युवा वाहिनी का क्रेज तेजी से बढ़ा है। जिले में संगठन का संचालन कर रहे लोग 10 वर्षों के संघर्ष के बाद जिला और शहर में करीब 6000 कार्यकर्ताओं को जोड़ पाए थे। लेकिन योगी के सीएम बनते ही 18 मार्च से पांच अप्रैल तक करीब 50,000 लोग सदस्यता पाने को संपर्क कर चुके हैं।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व संयोजक मयंक लवानिया के मुताबिक, 17 नवंबर 2007 को आगरा में हिंदू युवा वाहिनी का गठन योगी आदित्यनाथ ने किया था। पहले अध्यक्ष योगी सिद्धनाथ थे। 2009 में युवा वाहिनी का अधिवेशन कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी योगी आदित्यनाथ ने की थी। 2013 में योगी सिद्धनाथ का कुत्ता काटने की वजह से निधन हुआ था। उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने भी योगी आदित्यनाथ आगरा आए थे। योगी सिद्धनाथ बहुत संघर्ष के बाद संगठन को खड़ा कर पाए।
विज्ञापन

शहर और जिले में करीब 6000-8000 कार्यकर्ता बन पाए थे। सिद्धनाथ की मौत के बाद संगठन बिखर गया था। जिलाध्यक्ष दानवीर परमार बताते हैं कि 18 मार्च को योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के साथ ही युवा वाहिनी को आक्सीजन मिल गई। संगठन से जुड़ने वालों की लाइन लगी है। प्रदेशस्तर पर ऑनलाइन सदस्यता अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त होंगे युवा वाहिनी में सदस्यता नियम
हिंदू युवा वाहिनी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए संगठन सतर्क हो गया है। इसी की नतीजा है कि पहले सीधे पांच रुपये सदस्यता शुल्क की रसीद कटवाकर किसी को भी युवा वाहिनी सदस्यता दे दी जाती थी लेकिन अब नियमों को सख्त किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दानवीर परमार का कहना है कि अब सदस्यता का आवेदन करने वाले व्यक्ति का सत्यापन किया जाएगा। राष्ट्रभक्त, धर्मरक्षक और पढे़ लिखे व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी और अपराधी प्रवृति के आवेदकों को सदस्यता नहीं दी जाएगी। छह महीने तक उनसे काम लिया जाएगा और उनके व्यवहार का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद ही उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे प्रदेश स्तर से नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


भगवा गमछे की बढ़ी डिमांड
योगी राज आने के बाद भगवा गमछे की डिमांड बढ़ गई है। बाइकों पर भगवा गमछा और चस्मा लगाए युवा शहर की सड़कों पर खूब दिखाई दे रहे हैं। दुकानों पर योगी कुर्ता और भगवा गमछे की सोर्टेज होेने लगी है। इसमें कुछ ऐसे भी हैं जो किसी संगठन से नहीं जुड़े लेकिन रौब गांठ रहे हैं। शहर अध्यक्ष तरुण कुमार का कहना है कि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए हिंदू युवा वाहिनी अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed