{"_id":"5c73eaecbdec224bd41e359e","slug":"yogi-adityanath-will-launches-several-projects-of-kasganj-before-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा के मंच से सीएम योगी कासगंज जिले को देंगे 2.7 अरब की योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा के मंच से सीएम योगी कासगंज जिले को देंगे 2.7 अरब की योजनाओं की सौगात
Tue, 26 Feb 2019 12:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एटा के मंच से कासगंज को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने 13 विभागों की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के अलावा अन्य योजनाओं की पत्रावलियां तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन
एटा के सैनिक पड़ाव मैदान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। यहां वो एटा और कासगंज जिले के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर कासगंज प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कासगंज की 2.7 अरब की 87 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें लोक निर्माण विभाग की 106.24 करोड़ की 17 परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी जिले को कई अन्य योजनाओं की भी सौगात देंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जाएंगे लाभार्थी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बिजली विभाग की सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, आवास योजना सहित तमाम योजनाओं से लाभान्वित होने वाले ग्रामीण शामिल होंगे। जिला प्रशासन प्रत्येक ब्लॉक से लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचाएगा। इसके लिए सोमवार को दिनभर विकास विभाग के अफसर तैयारियों में जुटे रहे।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एटा आ रहे हैं। करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जिले के विकास को और भी कई घोषणाएं कर सकते हैं।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एटा आ रहे हैं। करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जिले के विकास को और भी कई घोषणाएं कर सकते हैं।