फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath may be attends Atal Bihari Vajpayee's ashes immersion in bateshwar

बीहड़ में मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा को लेकर छूट रहा अफसरों का पसीना, ये है कार्यक्रम

Tue, 21 Aug 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath may be attends Atal Bihari Vajpayee's ashes immersion in bateshwar
बटेश्वर घाट का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता बटेश्वर आ सकते हैं। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुलिस-प्रशासन के सामने सबसे बड़ी दिक्कत बीहड़ में सीएम की सुरक्षा को लेकर आ रही है। मंगलवार को अधिकारी रूट मैप तैयार करने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को बटेश्वर में पसीना बहाया। अटलजी के पैतृक घर के अवशेष स्थल, स्मृति स्थल, यज्ञ स्थल, बटेश्वर घाट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसर बीहड़ में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 
विज्ञापन


सबसे पहले अफसर अटल जी के पैतृक निवास स्थान पर पहुंचे। चारों ओर से यमुना के बीहड़ से घिरे इस क्षेत्र में सुरक्षा की योजना तैयार की गई। इसके बाद यज्ञ स्थल पर गए। एक ओर से यमुना, दो ओर से बीहड़ और शौरीपुर की सड़क के बीच स्थित यज्ञ स्थल और कोठी (स्मृति स्थल) पर सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा पसोपेश में दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटेश्वर घाट पर अस्थि विसर्जन को लेकर भी सुरक्षा की रणनीति बनाई गई। वहीं, बटेश्वर के खांद में हेलीपैड स्थल तय कर दिया गया है। मुख्यमंत्री 23 अगस्त की शाम को भी आ सकते हैं। इसको ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान एसपी प्रोटोकॉल डॉ. एमपी सिंह, एसपी यातायात प्रशांत कुमार प्रसाद, एसपी पूर्वी नित्यानंद राय, एसडीएम अरुण कुमार यादव आदि मौजूद रहे। 

बटेश्वर घाट पर होगा अस्थि विसर्जन

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन उनके पैतृक गांव बटेश्वर में यमुना के घाट पर किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल की स्मृतियों को सहेजने के साथ-साथ बटेश्वर के विकास के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। अस्थि कलश 23 या 24 अगस्त को बटेश्वर पहुंचेगा। 

अटल जी का पैतृक घर बटेश्वर में है। वर्तमान में यह पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। अब इस स्थल को अटल म्यूजियम के रूप में विकसित करने की तैयारी है। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने इसके लिए निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही राजस्व विभाग से इस घर का पुराना रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है। यह किसके नाम दर्ज है और इसका कितना क्षेत्रफल है आदि पड़ताल की जा रही है। 

क्रांति स्थल और यज्ञ स्थल को संवारने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही बटेश्वर से जुड़ी अटलजी की स्मृतियों को सहेजने तथा इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री 24 अगस्त को अस्थि विसर्जन के दौरान अटल स्मृति स्थलों के साथ ही घाटों और क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए करोड़ों रुपये की घोषणाएं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed