फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath blessed the child of Muslim woman by taking her in her arms in Agra

मुख्यमंत्री का मासूम को दुलार: योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम महिला के बच्चे को गोद में लेकर दिया आशीर्वाद

Sun, 06 Feb 2022 05:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 05:52 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में गरमागर्मी वाली बयानबाजी जारी है। इस बीच आगरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाल प्रेम की तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह मासूम बच्चे को गोद में दुलार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath blessed the child of Muslim woman by taking her in her arms in Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोद में मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक अलग ही रूप देखने को मिला। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान वहां मौजूद एक मुस्लिम महिला से बात करने के बाद उसके मासूम बच्चे को अपनी गोद में लेकर दुलार किया और उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चे की मां से भी बात की। 

विज्ञापन


अचानक आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वहां मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। साथ ही बच्चों के साथ खड़ी एक मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा घेरे के अंदर बुलाया। महिला जोया खान अपने मासूम बच्चे को लेकर वहां पहुंची थी। उसकी गोद में बच्चा था। मुख्यमंत्री ने महिला के बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे दुलार किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को देखने पहुंची थी जोया खान

जोया खान ने बताया कि वह योगी जी को देखने के लिए वहां खड़ी हुई थी। योगी जी की जैसे ही उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इशारा करके उसे वहां बुलाया और उसके बच्चे इज़ान खान को गोद में लेकर दुलार किया। ज़ोया खान ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बच्चे को आशीर्वाद दिया और वहां से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी का बाल प्रेम देखकर वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के मांट जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से वह अर्जुन नगर स्थित मदर्स लेप्स पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली में शामिल होने पहुंचे। आगरा छावनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी मथुरा रवाना हो गए। इस दौरान वह बच्चों का दिल जीत गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed