{"_id":"57927f934f1c1b875fc4bbed","slug":"yoga-in-kendriya-vidyalaya-s-sports-calendar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालयों के खेलकूद कैलेंडर में योग शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालयों के खेलकूद कैलेंडर में योग शामिल
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
डूबलू स्कूल में धरना प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालू सत्र में होगी प्रतियोगिता, अंडर-14 बालिका फुटबाल भी पहली बार रखा गया
केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी अब योग में भी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चालू सत्र में योग को खेलकूद के कैलेंडर में शामिल किया गया है। विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को योगासनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में चल रहे केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग के पांचवें प्रधानाचार्य सम्मेलन में शनिवार को खेलकूद कैलेंडर पर चर्चा होगी। संभाग के सहायक आयुक्त डा. अनुराग यादव ने बताया कि पहली बार खेलकूद कैलेंडर में अंडर-14 बालिका फुटबाल (सुब्रतो कप) को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। शुक्रवार को डा. अनुराग यादव ने प्रधानाचार्यों को विद्यालय का विजन और मिशन निर्धारित करने का लक्ष्य दिया। प्रधानाचार्यों ने संगठन को लक्ष्य भी दिया। शिक्षकों को प्रशिक्षण शिविर में भेजने पर जोर दिया गया। शनिवार को पहले सत्र में खेल नियंत्रण परिषद की बैठक होगी। इसमें चालू शैक्षणिक सत्र के खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर तय किया जाएगा।
कामकाज में हिंदी को वरीयता देने पर जोर
सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यालय के ज्यादातर कामकाज हिंदी में करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त वाई. अरुण कुमार ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि पत्राचार में हिंदी का अधिक प्रयोग किया जाए। हिंदी के पत्र पर हिंदी की मुहर लगाई जाए। हिंदी अधिकारी यूसी पांडेय ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय में हिंदी के अनिवार्य प्रयोग के लिए भारत सरकार की राजभाषा समिति की ओर से जारी दिशा-निर्देश का पालन किया जाए। सम्मेलन में सहायक आयुक्त संजीत कुमार, आरके वशिष्ठ भी शामिल रहे। मीडिया प्रभारी एसके मौर्य, देवेंद्र आदि ने व्यवस्था संभाली।