{"_id":"691b7b4808593139cc05235b","slug":"yoga-helps-in-weight-control-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139619-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वजन नियंत्रण में मददगार है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वजन नियंत्रण में मददगार है योग
Tue, 18 Nov 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंंज। श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय कासगंज में वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत 10 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को समापन पर योग प्रशिक्षण ने छात्राओं को वजन नियंत्रण में योग का महत्व और अभ्यास की जानकारी दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रानू शर्मा ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के माध्यम से ही मनुष्य उन्नति एवं विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। छात्राएं अपने दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करें। विद्यार्थी जीवन में योग का विशेष महत्व है।
योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी ने छात्राओं को नियमित, नियंत्रित एवं निरंतर योगाभ्यास के शारीरिक एवं मानसिक लाभों से अवगत कराया। उन्होंने वजन नियंत्रण में योग की भूमिका को समझाया तथा सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास भी छात्राओं को करवाया। कार्यक्रम में योगाचार्य माहेश्वरी, कैप्टन डॉ. भावना टीमल, वोकेशनल समिति प्रभारी सपना, डॉ. रेखा रानी, अचला वर्मा, सविता, डॉ. पूजा शुक्ला, ज्योति जायसवाल आदि मौजूद रहीं।