फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yoga guru Baba Ramdev says lot is going to happen in Mathura soon

Ramdev in Mathura: श्रीकृष्ण की नगरी में बोले रामदेव- मथुरा में जल्द ही बहुत कुछ होने वाला है

Sun, 26 Jun 2022 09:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 09:28 PM IST
सार

योग गुरु रामदेव रविवार को अचानक मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने वेद मंदिर में आचार्य स्वदेश के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। आचार्य स्वदेश उनके गुरु भाई हैं। 

विज्ञापन
Yoga guru Baba Ramdev says lot is going to happen in Mathura soon
योग गुरु रामदेव व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को अपने गुरु भाई आचार्य स्वेदश के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए मथुरा पहुंचे। वह यहां वेद मंदिर में करीब एक घंटा तक रुके। उन्होंने कहा कि मथुरा वेद मंदिर और वृंदावन के गुरुकुल विश्वविद्यालय को उन्होंने गोद लिया है। इनके विकास पर आचार्य स्वदेश की देखरेख में काम होगा। उन्होंने कहा कि मथुरा में जल्द ही बहुत कुछ होने वाला है। हालांकि इसे उन्होंने स्पष्ट करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर से वृंदावन परमहंस हेलीपैड पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से वह मसानी स्थिति वेद मंदिर आए। यहां उन्होंने आचार्य स्वदेश से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाबा रामदेव ने बताया कि आचार्य स्वदेश उनके बडे़ गुरु भाई हैं। उनकी देखरेख में वेद मंदिर और वृंदावन स्थित गुरुकुल विश्वविद्यालय पर काम होगा। इन दोनों को ही उन्होंने गोद लिया है। 

विज्ञापन

रामकथा सुनने फोगला आश्रम पहुंचे

रामदेव ने कहा कि ऋषि दयानंद के विचारों का देशभर में प्रसार हो रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलने से देश की एकता और अखंडता और मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने आश्रम में प्रसादी भी प्राप्त की।  इसके बाद रामदेव वृंदावन छटीकरा मार्ग फोगला आश्रम में चल रही रामकथा को सुनने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में किसी भी मनुष्य के आने मात्र से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। ऐसी पावन भूमि में भगवान श्रीराम की कथा श्रवण करने से बड़ा ही पुण्य फल प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed