फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yog practice at agra college

अद्भुत होगा आगरा कालेज मैदान का नजारा

Sun, 21 Jun 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
yog practice at agra college

विज्ञापन
आयोजन समिति से जुड़े सुनील विकल ने बताया कि आगरा कालेज के मैदान में करीब 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। योग साधकों को कम से कम चार बाई सात फुट स्थान मिल जाए, इसके लिए मार्किंग कर दी गई है। बिछावन की व्यवस्था समिति की ओर से नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ब्लाक बनाए हैं। जो लोग अपने परिवार के साथ योग करना चाहते हैं वे किसी भी ब्लाक में जा सकते हैं। सभी धर्मों के धर्माचार्यों के लिए अलग ब्लाक बनाए हैं।
कालेज में करीब 24 बाई 48 फुट का मुख्य मंच बनाया गया है। एक मुख्य योग प्रशिक्षक का प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही करीब 20 छोटे मंच मैदान में अलग-अलग कोणों पर बनाए गए हैं। इसके साथ ही करीब चार बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। पानी, पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके लिए करीब 250 स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। 35 मिनट का कार्यक्रम होगा उसमें सभी योग करेंगे। शहर के सभी राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक, व्यापारिक आदि संगठनों को आमंत्रित किया गया है।

पार्किंग की व्यवस्था
कालेज के छोटे मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सेंट जोंस कालेज से नालबंद चौराहा तक सड़क के दिनों किनारों पर एक के पीछे एक वाहन पार्क कराए जाएंगे। सुनील विकल ने बताया कि प्रशासन से ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने को कहा है।  

योग दिवस के लिए बनाया गीत
आगरा कालेज में दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ खास गीत से होगा। गीत सुशील सरित लिखा है। इस गीत को संगीत दिया है गजल गायक सुधीर नारायण ने। सुधीर नारायण की टीम इसका गायन करेगी।

एक साथ पांच हजार जवान करेंगे योग
विश्व योग दिवस के मौके पर सेना भी जोरशोर से तैयारी कर रही है। रविवार की सुबह 6.45 बजे बीओसी ग्राउंड (मंडलायुक्त निवास के पास) योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें 509 वर्कशॉप, पैरा बिग्रेड, सीओडी, मिलिट्री हास्पिटल सहित सभी विंग्स शामिल रहेगी। ग्राउंड पर एकसाथ करीब पांच हजार से अधिक जवान योग करेंगे। सेना का प्रयास वर्ल्ड रिकार्ड बनाने और गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने का रहेगा। सभी तैयारियां स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर विकास सैनी के निर्देशन में की जा रही हैं। आफिस इंचार्ज शहंशाह अली ने बताया कि योग की तैयारी पूरी कर ली हैं। सुबह निर्धारित समय पर योग शुरू हो जाएगा। वहीं डीआरडीई में भी योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी योग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed