फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna water level decreases and canals lying dry for a month in agra

आगरा में संकट: यमुना में पानी की कमी, एक महीने से सूखी पड़ीं नहरें और रजवाह

Fri, 16 Jul 2021 12:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 12:37 PM IST
सार

मौसम की बेरुखी के बीच जिले में नहर और रजवाहे सूखे पड़े हैं। इससे फसलें भी सूख रही हैं। 

विज्ञापन
yamuna water level decreases and canals lying dry for a month in agra
यमुना का जलस्तर घटा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले की 60 से अधिक नहर-माइनर, रजवाह एक महीने से सूखे पड़े हैं। यमुना नदी में पानी की कमी के कारण ओखला बैराज से नहरों का संचालन नहीं हो पा रहा। ऐसे में गुरुवार को सिंचाई विभाग ने खरीफ सीजन में कम पानी वाली फसलें बोने की अपील की है। साथ नहरों को काटकर अवैध रूप से सिंचाई करने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


दो दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने सिंचाई बंधु की बैठक में रोस्टर के मुताबिक पानी नहीं मिलने पर आपित्त जताई थी। मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, लेकिन नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। गुरुवार को सिंचाई विभाग ने नहरों के संचालन से हाथ खड़े कर दिए हैं। सिंचाई विभाग के मुताबिक यमुना नदी में पानी की कमी के कारण नहरों को क्षमता के मुताबिक नहीं चलाया जा सकता। 
विज्ञापन


इधर, गर्मी में सूखी नहरों से तंग किसानों में आक्रोश है। धान की पौध सूख रही है। आगरा को ओखला बैराज से निकली आगरा नहर से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है। रोस्टर में 500 क्यूसेक पानी आवंटित है, लेकिन पिछले एक महीने से जिलेभर में मुख्य नहर सूखी हैं। जिले में 90 से अधिक नहर, माइनर, रजवाह की लंबाई करीब 650 कि.मी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed