फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna submergence area: Measurement started in Singna encroachments will be removed

यमुना डूब क्षेत्र: सींगना में शुरू हुई नापजोख, चिह्नांकन किया जाएगा; हटेंगे कब्जे

Mon, 17 Feb 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 09:18 AM IST
सार

सींगना में यमुना डूब क्षेत्र में किसानों द्वारा खेती की जा रही है।  राजस्व विभाग की टीम पहुंची तो बड़ी संख्या में किसा एकत्रित हो गए। उनके द्वारा विरोध किया गया। 
 

विज्ञापन
Yamuna submergence area: Measurement started in Singna encroachments will be removed
यमुना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना के डूब क्षेत्र का निर्धारण होने के बाद प्रशासन डूब क्षेत्र में कब्जों को चिह्नांकन करके कब्जे हटाने की कार्रवाई करेगा। सिकंदरा के सींगना में यमुना किनारे बड़े भू भाग में किसानों ने डूब क्षेत्र में खेती कर रखी है। इस जमीन की राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख की। इसी तरह की कार्रवाई यमुना के डूब क्षेत्र में अन्य स्थानों पर की जाएगी।
विज्ञापन


एनजीटी के आदेश के बाद यमुना का डूब क्षेत्र निर्धारित कर दिया गया है। सिंचाई विभाग को डूब क्षेत्र में मुड्डियां लगाकर सीमा तय करनी है। यमुना किनारे के डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कब्जे कर लिए गए हैं। दयालबाग में भी कुछ माह पहले सिंचाई विभाग ने मुड्डियां लगवाई थीं। पुरानी मुड्डियां गायब हो चुकी हैं। अब नए सिरे से डूब क्षेत्र के निर्धारण के बाद कब्जों को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में रविवार को तहसील की राजस्व टीम सिकंदरा थाने से पुलिस बल लेकर किसानों की जमीनों की नापजोख के लिए पहुंची। इस पर काफी संख्या में किसान इकट्ठे हो गए। इसके देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में कुछ जमीन की नापजोख कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव में किसान काफी समय से डूब क्षेत्र की जमीन पर कब्जा करके खेती कर रहे हैं। चिह्नांकन के बाद डूब क्षेत्र से कब्जे हटाए जाएंगे। वहीं कई किसानों ने दावा किया कि वह कई पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed