फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna

लंदन की टेम्स नदी सी साफ हो सकती है यमुना

Mon, 24 Aug 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 24 Aug 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
yamuna
यमुना किनारे बसे नगरों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर इसे लंदन की टेम्स नदी की तरह साफ किया जा सकता है। यह फार्मूला बाह के डॉ. विश्वराज शर्मा ने तैयार किया है। उन्होंने इसे 17 से 22 अगस्त तक रूस के मास्को शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भूगोल सम्मेलन में प्रस्तुत किया।  
विज्ञापन

जैतपुर के सिद्धांतराज महाविद्यालय के डायरेक्टर राजबहादुर शर्मा के पुत्र डॉ. विश्वराज शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कालेज में भूगोल प्रवक्ता हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मई 2013 में यूजीसी के माध्यम से उन्हें 10 लाख रुपये का प्रोजेक्ट दिया था। इसके तहत उन्हें यमुना में गंदगी के कारण और इसे प्रदूषण मुक्त करने के उपाय खोजने थे। इस पर आधारित शोधपत्र 17 से 22 अगस्त तक रूस के मास्को में चली अंतर्राष्ट्रीय भूगोल संघ की कांफ्रेंस में डॉ. विश्वराज ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि लंदन की टेम्स नदी की तरह यमुना को भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए यमुना पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने चाहिए। प्रोजेक्ट को दिल्ली विश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजेगा। इसके बाद सरकार इसे किसी योजना में शामिल करने पर विचार करेगी। अंतर्राष्ट्रीय भूगोल संघ की अगली कांफ्रेंस दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कालेज में 2016 में 18 से 20 मार्च के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed