फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wrestling Federation of India to provide a platform for talented female wrestlers.

Agra News: टैलेंटेड महिला पहलवानों को मंच देगा भारतीय कुश्ती महासंघ

Sun, 06 Sep 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Federation of India to provide a platform for talented female wrestlers.
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह।
बटेश्वर/पिनाहट। भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने शनिवार सुबह तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंचकर ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बटेश्वर में निर्माणाधीन भव्य कॉरिडोर निहारने के दाैरान उन्होंने कहा कि टैलेंटेड महिला पहलवानों को भारतीय कुश्ती महासंघ पूरी सुविधा देगा। भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह शनिवार सुबह करीब 11 :30 बजे तीर्थ बटेश्वर पहुंचे। मंदिर के पुजारी राकेश बाजपेयी, आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी और सोनम गोस्वामी ने उन्हें ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद उन्होंने बटेश्वर में बन रहे भव्य कॉरिडोर को निहारा। माैके पर मौजूद लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र में मिट्टी की कुश्ती (दंगल) के गिरते स्तर पर चिंता जताई, जिस पर उन्होंने कहा ग्रामीण अंचलों में मिट्टी की कुश्ती का प्रचलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। युवा अब मैट की कुश्ती की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में पारंपरिक मिट्टी की कुश्ती को बचाने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पापरी नागर में गोपाल गोसेवा समिति की ओर से अखाड़े का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पहलवानों को मिट्टी की कुश्ती का अभ्यास और प्रतियोगिताएं करने का अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि टैलेंटेड महिला पहलवानों को भारतीय कुश्ती महासंघ पूरी सुविधा उपलब्ध कराएगा। अरनोटा तिराहे पर भी कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दाैरान गोसेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, शिवप्रताप सिंह, अवधेश तोमर, ब्रजमोहन, अजित चौहान, रमेश तोमर, सत्यवीर तोमर, आकाश परिहार, भूरा परिहार, रामू तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed