{"_id":"615129ca7affa75f2906727f","slug":"wrestler-geeta-phogat-visited-the-taj-mahal-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: पहलवान गीता फोगाट ने परिवार संग किया ताज का दीदार, वीकेंड पर पहुंचे 20 हजार सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: पहलवान गीता फोगाट ने परिवार संग किया ताज का दीदार, वीकेंड पर पहुंचे 20 हजार सैलानी
Mon, 27 Sep 2021 07:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:47 AM IST
सार
2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान गीता फोगाट ने रविवार की सुबह पति पवन और परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन
ताजमहल में परिवार के साथ गीता फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलवान गीता फोगाट रविवार की सुबह करीब सात बजे परिवार के साथ ताजमहल पहुंचीं। करीब एक घंटे तक ताजमहल में भ्रमण किया। उन्होंने अपने पति और दो साल के बेटे के साथ फोटो खिंचवाए। इसके बाद होटल में पहुंचने के दौरान उन्हें प्रशंसकों ने पहचान लिया। इसके बाद उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
रविवार को पहुंचे 20 हजार भारतीय सैलानी
ताजमहल के दीदार के लिए रविवार को 20 हजार सैलानी पहुंचे। इनमें महज 154 पर्यटक ही विदेशी आए। सार्क देशों के 80 और बिम्सटेक देशों के 7 सैलानी दीदार ए ताज के लिए आए। सुबह से शाम तक ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
वीक एंड पर पहुंचे सैलानी
स्मारक सैलानी
ताजमहल 19913
आगरा फोर्ट 4232
एत्माद्दौला 333
महताब बाग 220
फतेहपुर सीकरी 566
सिकंदरा 799
मरियम टूम 41
रामबाग 76