फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worshiped Maa Kalratri, performed Yagya in homes

मां कालरात्रि की पूजा कर मांगा अभय और शांति का वरदान

Sun, 02 Oct 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:55 PM IST
सार

शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन रविवार को भक्तों ने मां कालरात्रि का पूजन किया।रविवार को फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग लगाए गए।

विज्ञापन
Worshiped Maa Kalratri, performed Yagya in homes

विस्तार

एटा/अवागढ़। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन रविवार को भक्तों ने मां कालरात्रि का पूजन किया। मंदिरों में सुबह के समय खासी भीड़भाड़ रही। भक्तों ने मैया को जल अर्पित किया। घरों में यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस दौरान मां से अभय और शांति का वरदान मांगा।
विज्ञापन

रविवार को नवरात्रि के सातवें दिन शहर के ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर, जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर, शांति नगर स्थित काली मंदिर पर पूजा पाठ किया। मां दुर्गा की सातवीं शक्ति को माता महाकाली के रूप में माना जाता है। शाम को देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग आरती करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

अवागढ़ के मोहल्ला रायान स्थित मां केला देवी मंदिर पर मां दुर्गा भवानी की 9 दिन की अखंड ज्योत जल रही है। प्रतिदिन धार्मिक आयोजन और रात्रि में देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है। मां के पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ती है। रविवार को फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग लगाए गए। शिल्पी गुप्ता, शिखा गुप्ता, सोनू जोशी, विराट गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, शिवानी, सिमरन, उषा जोशी, जविता जोशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed