फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Youth Skills Day: Youth encouraged for self-employment

विश्व युवा कौशल दिवस : युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रोत्साहित

Fri, 17 Jul 2026 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
World Youth Skills Day: Youth encouraged for self-employment
एत्मादपुर। हाईवे स्थित रूडसेट संस्थान में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। रूडसेट संस्थान पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को कौशल विकास की महत्ता समझाते हुए कहा कि आज के दौर में कौशल आधारित प्रशिक्षण ही आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने का सबसे सशक्त माध्यम है। यह प्रशिक्षण युवाओं को न केवल रोजगार पाने में मदद करता है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनाता है। वहीं, सफल उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सम्मानित उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रूडसेट संस्थान के मार्गदर्शन ने उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई है। संस्थान की निदेशक संगीता कुजूर, ब्रज मोहन पांडे, दिनेश तोमर, गौरव शर्मा, विकास सिंह सहित संस्थान तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed