फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Vulture Conservation Day: Chambal becomes home to endangered white vultures.

विश्व गिद्ध संरक्षण दिवस : लुप्तप्राय सफेद गिद्धों से आबाद हुई चंबल

Sat, 05 Sep 2026 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
World Vulture Conservation Day: Chambal becomes home to endangered white vultures.
बाह: विश्व गिद्ध जागरुकता दिवस: चंबल में मौजूद सफेद गिद्ध
बाह। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की रेड लिस्ट में सफेद गिद्ध संकटग्रस्त श्रेणी में दर्ज हैं। अच्छी खबर ये है कि दुनिया में लुप्त प्राय स्थिति में पहुंचे सफेद गिद्धों से चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज आबाद है। नदी किनारे के गांवों के लोगों को संरक्षण के प्रति जागरूक किए जाने से चंबल में सफेद गिद्धों की मौजूदगी बढ़ी है।
विज्ञापन

बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि राजस्थान से सटे रेहा से लेकर इटावा से लगे उदयपुर खुर्द तक सफेद गिद्धों की मौजूदगी सुखद अहसास कराती है। जागरुकता एवं संरक्षण के प्रयासों से विलुप्त हुए सफेद गिद्ध अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं। पिछले साल गणना में 29 गिद्ध मिले थे। इनका वैज्ञानिक नाम नियोफ्रॉन पर्कनोप्टेरस है। पतली चोंच वाले सफेद गिद्ध की लंबाई 55 से 70 सेमी, वजन 1.50 से 2.50 किग्रा, पंख फैलाव 150 से 175 सेमी होता है। चेहरे की त्वचा पीली नारंगी सी होती है। उन्होंने बताया कि मरे हुए पशुओं के मांस से लेकर नदी के जैविक अपशिष्ट, छोटे स्तनधारी का आहार करने वाले सफेद गिद्ध चंबल की सफाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रजनन सीजन मई-जून में चंबल के कगारों, चट्टानों के ढलानों, गुफाओं में घोंसला बनाकर अंडे दिए थे, जिनसे निकले चूजे बड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


डाइक्लोफिनेक इंजेक्शन लगे पशुओं का मांस खाने से संकट में पड़े गिद्ध
- पशुओं को दर्द और सूजनरोधी इंजेक्शन डाइक्लोफिनेक दिया जाता है। ऐसे मृत पशुओं के मांस खाने से गिद्धों के गुर्दे प्रभावित होने के साथ जान चली जाती है। वर्ष 2006 में डाइक्लोफिनेक को प्रतिबंधित किया गया है। रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि नदी किनारे के ग्रामीणों को प्रतिबंधित इंजेक्शन के इस्तेमाल के दुष्प्रभाव बताए गए। रेहा के प्रधान अजय कौशिक, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान से ग्रामीणों की सोच और मानसिकता बदली है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया डाइक्लोफिनेक के इस्तेमाल वाले पशुओं के मांस को खाने से गिद्धों की मौत का अंदेशा होने की वजह से इंजेक्शन प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंधित दवाओं को लेकर पशु पालकों को नियमित रूप से जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed