फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Liver Day: Addiction to alcohol and fast food  making liver of 18-20 year old youth fatty

World Liver Day: शराब और फास्ट फूड की लत लिवर को बना रही फैटी, 18-20 साल के युवा हो रहे शिकार; ऐसे करें ठीक

Fri, 19 Apr 2024 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में पांच फीसदी मरीज 25 साल से कम उम्र के मिल रहे हैं। सलाद-फल कम खाने, फास्ट फूड और तले भोजन की लत से लिवर में वसा जमा हो रही है। 

विज्ञापन
World Liver Day: Addiction to alcohol and fast food  making liver of 18-20 year old youth fatty
डॉक्टर सूर्यकमल और डॉक्टर राघव। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉक्टरों का मानना है कि 40-50 फीसदी लोगों के लिवर में वसा जमी हुई है। तकलीफ बढ़ने पर आधे मरीज ही डॉक्टरों को दिखाने पहुंचते हैं। फैटी लिवर के लिए शराब, फास्ट फूड और तले भोजन की लत सबसे बड़ी वजह हैं। हालत ये है कि 18-20 की उम्र के युवाओं का लिवर भी फैटी मिल रहा है।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव सिंघल ने बताया कि हेपेटाइटिस बी, शराब की लत, फास्ट फूड, तले भोजन करने से युवा भी लिवर रोगी हैं। इनमें 60 फीसदी फैटी लिवर के हैं, जिनमें 18-20 वर्ष के युवा भी शामिल हैं। ओपीडी में पांच फीसदी मरीजों की उम्र 25 साल से कम है। 

विज्ञापन

जांच में इनके लिवर में वसा जमी मिली। पूछताछ में ये सप्ताह में 4-5 दिन शराब, 3-5 दिन फास्ट फूड-तला भोजन करते हैं। व्यायाम न करने से वजन भी बढ़ गया। इनमें मधुमेह, हृदय रोग का भी तीन गुना खतरा है। इलाज और पौष्टिक भोजन से मर्ज पूरी तरह से ठीक हो रहा है।
 

हेपेटाइटिस बी से लिवर में फैल रहा संक्रमण

राष्ट्रीय हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सूर्यकमल वर्मा ने बताया कि हेपेटाइटिस बी से लिवर में संक्रमण फैल रहा है। ये गंभीर बीमारी है। इसमें संक्रमित रक्त चढ़ने, सुई के इस्तेमाल से ये बीमारी पनप रही है। इससे लिवर की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है। एसएन मेडिकल कॉलेज में महीने में 20-25 मरीज इसके मिल रहे हैं। इसकी जांच समेत पूरा इलाज निशुल्क मिल रहा है।
 
विज्ञापन

क्या है फैटी लिवर:

वसारहित ही स्वस्थ लिवर माना जाता है। लिवर में वसा जमने लगे और ये लिवर के कुल वजन से 5-10 फीसदी अधिक हो जाए तो ये फैटी कहा जाता है। मधुमेह रोगी, शराब के लती, अधिक भोजन करने, चिकनाई और फास्ट फूड खाने वालों में पांच गुना तक खतरा रहता है।
 

ये लक्षण तो करा लें जांच

  • आंखें पीली होना, गहरे रंग का पेशाब आना।
  • पेट पर सूजन, खून की उल्टी होना, वजन कम होना।
  • काला मल आना, त्वचा में खुजली होना।
  • थकान महसूस करना, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द रहना।

ऐसे करें बचाव:

  • घर में बना पौष्टिक भोजन करें।
  • फास्ट फूड, तला भोजन से बचें।
  • शराब पीने से बचें, वजन नियंत्रित रखें, लक्षण होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
  • अधिक भोजन न करें, भोजन के बाद नियमित टहलने की आदत डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed