फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   world environment day plant trees gives gun license Latest News in Hindi

शस्त्र लाइसेंस के लिए अब लगाने होंगे पौधे, पर्यावरण बचाने को जिलाधिकारी ने की पहल

Tue, 04 Jun 2019 06:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Jun 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
world environment day plant trees gives gun license Latest News in Hindi
शस्त्र लाइसेंस के लिए अब लगाने होंगे पौधे - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। डीएम ने शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया में एक नई कड़ी जोड़ी है। आवेदन करने वाले लोगों को पहले दस पौधे लगाने होंगे और फिर उसका प्रमाण पत्र पत्रावली में प्रस्तुत करना होगा। जिन लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी हो जाएंगे उनका नवीनीकरण भी पौधों की देखरेख पर होगा।

विज्ञापन

 
पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन पहल कर रहा है, लेकिन पौधरोपण कम और वृक्षों का कटान अधिक हो रहा है। जिससे वातावरण में अवांछनीय परिवर्तन हो रहे हैं। इस चिंताजनक विषय पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एक नई पहल की है।
विज्ञापन


पर्यावरण को संरक्षण देने वाले लोग ही अब शस्त्र लाइसेंस का आवेदन कर सकेंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि पौधेरोपित कर उसका प्रमाण पत्रावली के साथ प्रस्तुत करें उसके बाद ही शस्त्र लाइसेंस देने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

world environment day plant trees gives gun license Latest News in Hindi
कासगंज जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस जारी हो जाएंगे उनकी जिम्मेदारी तो और भी बढ़ जाएगी। नवीनीकरण के दौरान शस्त्र लाइसेंस धारकों को इस बात का प्रमाण देना होगा कि वह पोषित हैं या नहीं। उसके बाद ही नवीनीकरण होगा।

नवीनीकरण के दौरान जो लाइसेंस धारक लगाए पौधों के पोषित होने का प्रमाण प्रस्तुत नहीं करेंगे उनकी मुसीबत बढ़ जाएगी। प्रशासन उनके लाइसेंस निरस्त कर देगा। उसके बाद उनका शस्त्र अवैध हो जाएगा।

कासगंज जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस आवेदक पौधे लगाकर आवेदन करें। पौधों को पोषित करने का शपथ पत्र दाखिल करें। उसके बाद उनकी पत्रावली पर विचार किया जाएगा कि आवेदन को लाइसेंस दिया जा सकता है या नहीं।

आंकड़े की नजर से
- 10 पौधे लगाने होंगे प्रत्येक आवेदक को।
- 1000 से अधिक पत्रावली प्रक्रियाधीन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed