फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Cup winner Deepti will arrive on 13th, there will be a grand road show

Agra News: विश्वकप विजेता दीप्ति 13 को आएंगी, होगा भव्य रोड शो

Mon, 10 Nov 2025 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
World Cup winner Deepti will arrive on 13th, there will be a grand road show
दी​प्ति के परिजन को सम्मात करते डीसीए के पदा​धिकारी
आगरा। विश्वकप विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा 13 नवंबर को अपने गृह नगर आगरा आएंगी। इस दिन शहर उनके शानदार स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने भव्य रोड शो का आयोजन किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट अपेक्स काउंसिल के सदस्य और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि रोड शो का रूट मैप और समय सोमवार शाम तक तय हो जाएगा। यह रोड शो खेल प्रेमियों और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यादगार पल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीप्ति शर्मा के आगमन पर भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन और एसोसिएशन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दीप्ति जिस वाहन में सवार होंगी, उसमें सिर्फ उनके भाई सुमित शर्मा रहेंगे। उनके साथ महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगी। दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा और माता सुशीला देवी रोड शो के दौरान दूसरे वाहन में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत के लिए तैयार हैं संस्थाएं
सुनील जोशन ने बताया कि शहर की कई संस्थाएं दीप्ति का स्वागत करना चाहती हैं। वो रोड शो के रूट पर निर्धारित स्थानों पर ही स्वागत कर सकेंगी। शहर के विभिन्न संगठन, युवाओं में काफी उत्साह है। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि बहन के आगरा लौटने पर पूरा परिवार बेहद उत्साहित है।


इससे पहले अवधपुरी स्थित दीप्ति के आवास पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट अपेक्स काउंसिल के सदस्य सुनील जोशन, उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य अनीश राजपूत, डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल और सदस्य राजीव वासन पहुंचे। उन्होंने दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा, माता सुशीला देवी और भाई सुमित शर्मा को सम्मानित किया और रोड शो की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed