फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers created ruckus in shoe factory in agra

UP: फैक्ट्री संचालक की इस बात पर भड़क गया कर्मचारी, जमकर किया हंगामा; मालिक की कार में कर दी तोड़फोड़

Thu, 26 Feb 2026 09:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Feb 2026 09:57 PM IST
सार

फैक्ट्री संचालक की बात पर कर्मचारी इस कदर भड़का कि हाथापाई शुरू कर दी। उसे अन्य कर्मचारियों ने रोका। इस पर वो जान से मारने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन
Workers created ruckus in shoe factory in agra
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में जूता फैक्ट्री के संचालक से कर्मचारी ने ही अभद्रता कर दी। संचालक ने बस कर्मचारी को ठीक से काम करने के लिए बोल दिया था। इसी बात पर उग्र कर्मचारी ने फैक्ट्री में हंगामा किया। कार पर ईंट-पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


ताजनगरी फेस-2 निवासी इमरान खान की जूता फैक्ट्री है, जहां कॉलोनी का ही मोहम्मद इमरान अख्तर सात साल से काम कर रहा था। संचालक 18 फरवरी को फैक्ट्री में मौजूद थे। मोहम्मद इमरान कार्य करते समय लापरवाही बरत रहा था। इस पर उसे ठीक से काम करने के लिए बोल दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारी को समझाने पर वह उग्र हो गया। गालियां देने लगा। उसे रोका गया तो हाथापाई शुरू कर दी। उसे अन्य कर्मचारियों ने रोका। इस पर वो जान से मारने की धमकी देने लगा। उसे किसी तरह बाहर किया। मगर कर्मचारी ने हंगामा कर दिया। 10 मिनट तक कार्यालय के बाहर खड़ा होकर बवाल करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोगों के रोकने पर दोबारा हमला करने की कोशिश की। कार पर ईंटों से प्रहार किए। उसके सभी शीशे तोड़ दिए। इसकी जानकारी पर पीआरवी पहुंच गई। कर्मचारी की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कर्मचारी और मालिक का विवाद सामने आया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed