फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   worker tried to suicide after factory owner paid rs ten salary in agra

जूता फैक्ट्री मालिक ने वेतन के नाम पर दिए 10 रुपये, आपरेटर ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 24 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 24 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
worker tried to suicide after factory owner paid rs ten salary in agra
फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

आगरा के सिकंदरा में अरतौनी स्थित जूता फैक्ट्री के मशीन ऑपरेटर ने वेतन में 10 रुपये मिलने पर फैक्ट्री में फांसी लगा ली। गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों ने उसे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से एटा निवासी शेखर सिकंदरा के अरतौनी स्थित लांबा फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के पद पर दो साल से काम कर रहा है। वह रुनकता में किराये पर रहता है। शेखर ने पुलिस को बताया कि वेतन से ईएसआई की कटौती होती है, उसे 15 दिन पहले फैक्ट्री के काम से दूसरी फैक्ट्री में भेजा गया था। रात में लौटते समय बाइक फिसल गई। इससे रीढ़ की हड्डी में चोट आई। 
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह अस्पताल से छुट्टी के बाद वह घर चला गया। ठीक होने के बाद फैक्ट्री आया। 15 अगस्त को शेखर को वेतन का लिफाफा मिला। आरोप है कि लिफाफा खोला तो 10 रुपये निकले। जब इस बारे में मैनेजर से पूछा तो उसने कहा कि इलाज में काफी खर्च हुआ था। बचे हुए रुपये दिए गए हैं। कर्मचारी ने मालिक तक अपनी बात पहुंचाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार सुबह वह फैक्ट्री आया और कमरे में बंद हो गया। बाद में फंदे पर लटक गया। साथी मजदूरों को पता चल गया। उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा। इसके बाद शेखर को बचा लिया। सूचना पर पुलिस आ गई, उसे निजी अस्पताल में ले गई। परिजन भी आ गए।

परिजनों का कहना था कि 9500 रुपये सैलरी मिलती है। उसकी पूरी पगार कैसे कट गई? जबकि इलाज में दो इंजेक्शन और ड्रिप लगी थी। एक बेल्ट भी दी गई थी। इलाज ईएसआई कार्ड से क्यों नहीं कराया गया? 

वहीं मैनेजर ने कहा कि ऑपरेटर की तबीयत खराब हो गई थी। उसका हिसाब कर दिया गया है। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि वेतन में 10 रुपये देने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। अब हालत में सुधार है। इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed