फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker dies in road accident on GT Road

Agra News: जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Tue, 31 Oct 2023 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Worker dies in road accident on GT Road
जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन

लखौरा खुर्द का था रहने वाला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। जीटी रोड हाईवे पुल पर सोमवार की रात लखौरा खुर्द निवासी एक मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। हादसे में मजदूर की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।
थाना क्षेत्र के गांव लखौरा खुर्द निवासी तेज पाल सिंह (40) मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार को भी वह घर से काम के लिए निकला था। देर शाम जीटी रोड हाईवे पुल सर्विस रोड से होता हुआ घर जा रहा था। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग चुका था। हादसे की सूचना मिलने बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने तेज पाल के शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। हादसे में मजदूर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे बिजेंद्र ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed