{"_id":"686e059cd0029698750ad9b8","slug":"worker-died-due-to-drowning-in-water-revealed-in-pm-report-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पानी में डूबने से हुई थी मजदूर की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा; इसलिए कराई गई वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पानी में डूबने से हुई थी मजदूर की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा; इसलिए कराई गई वीडियोग्राफी
Wed, 09 Jul 2025 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:31 AM IST
सार
बंबा में जिस मजदूर का शव मिला, उसका पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के बंबा में मिले मजदूर के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक मजदूर की मौत पानी में डूबने से हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
ये भी पढ़ें - ससुर की घिनौनी करतूत: बेडरूम में खुफिया कैमरा, पति ने भी रख दी ऐसी शर्त...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ससुर की घिनौनी करतूत: बेडरूम में खुफिया कैमरा, पति ने भी रख दी ऐसी शर्त...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
गांव नगला मंगली थाना रिजोर निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि भाई धर्मेंद्र मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। प्रतिदिन की तरह 5 जुलाई की सुबह घर से एटा शहर जाने की कहकर निकले थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनका खोजना शुरू किया, इधर-उधर व रिश्तेदारी में तलाशा मगर कोई सुराग नहीं लगा। दो दिन बीत जाने के बाद भी जब घर नहीं पहुंचे तो सोमवार सुबह थाना रिजोर में गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर के समय सूचना मिली कि मलावन थाना क्षेत्र के गांव निगोह हसनपुर के पास बंबा में एक युवक का शव मिला है जो शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर रखा गया है।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पहचान की तो पता चला कि भाई धर्मेद्र का शव है। अर्जुन ने आरोप लगाया है कि किसी ने भाई को अगवा कर हत्या की है और शव को गायब करने की नीयत से नहर में बहा दिया। मंगलवार को कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र की मौत पानी में डूबने से हुई है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि घटना की गहनता के साथ जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।