{"_id":"5f5f631a8ebc3e5e490ff2d1","slug":"worker-commit-suicide-by-hanging-due-to-not-get-work-after-lockdown-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सात दिन से नहीं मिला था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सात दिन से नहीं मिला था काम
Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
सार
- थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का मामला, मृतक की मां ने कहा- सात दिन से नहीं मिला था बेटे को काम, तनाव में उठाया कदम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार रात को एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा सात दिन से काम नहीं मिलने के कारण परेशान था। तनाव में आकर ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शाहदरा की बघेल बस्ती निवासी छोटेलाल मजदूरी करते हैं। वह काम की तलाश में राजस्थान के महोबा गए हैं। उनके चार बेटे हैं। इनमें दो दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दो बेटे पत्नी मीरा के पास रह रहे थे। पिता और दो भाइयों के बाहर जाने के कारण परिवार की जिम्मेदारी बेटे कन्हैया पर आ गई थी।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद से नहीं मिल रहा था काम
कन्हैया भी रोजाना मजदूरी करके घर का खर्च चला रहा था। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से काम नहीं मिल पा रहा है। किसी दिन काम होता है तो कई दिन खाली हाथ बैठना पड़ता है। रविवार रात को कन्हैया दस बजे घर आया। खाना खाने के बाद सो गया। सोमवार सुबह की सुबह छह बजे उसका शव कमरे में अंगोछे से बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
मां मीरा के कमरे में जाने पर घटना का पता चला। उनकी चीख निकल गई। घटना की जानकारी पर मोहल्ले के लोग और पुलिस आ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इस पर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक के मुताबिक, मृतक की मां मीरा ने बताया कि बेटा एक सप्ताह से काम की तलाश में जा रहा था। मगर, काम नहीं मिल रहा था। इस कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इससे कन्हैया तनाव में था। इस कारण ही आत्महत्या की है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक के मुताबिक, मृतक की मां मीरा ने बताया कि बेटा एक सप्ताह से काम की तलाश में जा रहा था। मगर, काम नहीं मिल रहा था। इस कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इससे कन्हैया तनाव में था। इस कारण ही आत्महत्या की है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।