{"_id":"677f52b9d44f133edc0b0398","slug":"work-on-ventilation-system-for-underground-stations-started-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: भूमिगत स्टेशनों के लिए वेंटिलेशन सिस्टम का कार्य शुरू, ऐसे मिलेगी शुद्ध हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: भूमिगत स्टेशनों के लिए वेंटिलेशन सिस्टम का कार्य शुरू, ऐसे मिलेगी शुद्ध हवा
Thu, 09 Jan 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:08 AM IST
सार
मेट्रो ट्रेन के भूमिगत स्टेशन पर टनल वेंटिलेशन सिस्टम लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को यहां शुद्ध हवा मिल सकेगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो की सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने चारों भूमिगत स्टेशनों पर टनल वेंटिलेशन सिस्टम लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे स्टेशन में हवा निकासी के साथ तापमान नियंत्रित रखने में सुविधा मिलेगी। आग लगने की दशा में धुआं भी इसी के जरिये बाहर निकलेगा। शुद्ध हवा भी अंदर पहुंचेगी।
प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें से आरबीएस, राजामंडी, आगरा कॉलेज और एसएन मेडिकल कॉलेज भूमिगत हैं। इनकी गहराई करीब 16 मीटर है। सुरंग बन गई है। सिविल कार्य चल रहा है। वेंटिलेशन सिस्टम भूमिगत स्टेशन के लिए फेफड़ों का कार्य करता है।
इसमें ट्रेन रुक जाने की स्थिति में तापमान भी नियंत्रित रहता है। वेंटिलेशन सिस्टम के तहत 3 ट्रैक-वे एग्जॉस्ट फैन, 4 टनल वेंटिलेशन फैन, 2 एयर हैंडलिंग यूनिट लगाए गए हैं। कार्य महीनेभर में पूरा हो जाएगा।