{"_id":"69bc1a885ac4a2a8e401c153","slug":"work-on-first-metro-corridor-in-agra-will-be-completed-by-december-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: तीन चरणों में पूरा होगा मेट्रो का पहला काॅरिडोर, दिसंबर से सिकंदरा तक कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: तीन चरणों में पूरा होगा मेट्रो का पहला काॅरिडोर, दिसंबर से सिकंदरा तक कर सकेंगे सफर
Fri, 20 Mar 2026 12:03 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:03 AM IST
सार
आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। पहले काॅरिडोर का काम तीन चरणों में पूरा होगा। दिसंबर तक ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर की सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का तेजी से चल रहा कार्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के निर्माण का काम तेज कर दिया है। इसके लिए मशीन और मजदूर भी बढ़ा दिए हैं। इस कॉरिडोर को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इससे लोग ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। ये ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक ही मेट्रो ट्रेन चल रही है। दूसरे चरण में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन अप्रैल से चलने लगेगी।
तीसरे चरण में गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का कार्य पूरा किया जाएगा। ये दोनों स्टेशन दिसंबर तक बन जाएंगे। ट्रायल करने के बाद ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन भी आसान हो जाएगा।