{"_id":"60e9a7fe8ebc3e103169670f","slug":"work-of-installation-of-air-monitoring-system-in-balance-agra-news-agr49923607","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में वायु अनुश्रवण सिस्टम स्थापना का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में वायु अनुश्रवण सिस्टम स्थापना का कार्य
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वायु गुणवत्ता की जांच व सुधार को चल रही मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापना का कार्य गति नहीं पकड़ रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) नई दिल्ली द्वारा नामित संस्था धीमी गति से काम कर रही है। पांच स्थानों पर वायु अनुश्रवण सिस्टम लगाए जाने हैं। इनमें से मात्र स्थान पर काम शुरू हुआ है वो भी अधूरा है।
ताज संरक्षित जोन में शामिल फिरोजाबाद में पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से वायु गुणवत्ता की नियमित ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। इसी के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर शहर में पांच स्थानों मॉनीटरिंग सिस्टम की स्थापना की जानी है। इसके लिये हैदराबाद की एक संस्था को जिम्मा दिया गया है। इनमें से तहसील सदर पर सिस्टम स्थापना का कार्य एक माह से अधर में है। फिरोजाबाद क्लब पर मॉनीटरिंग सिस्टम के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है। शेष तीन के लिए विभाग स्थान ही चिन्हित नहीं कर पाया है। जबकि मॉनीटरिंग केंद्रों की स्थापना का कार्य जुलाई माह के अंत तक पूर्ण किया जाना है।
वायु गुणवत्ता की जांच के लिए मॉनीटरिंग सिस्टम लगाये जाने हैं। केंद्र सरकार की इस योजना के लिए 50 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। सिस्टम स्थापना के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। फिर भी प्रयास कर रहे हैं। सिस्टम स्थापना से जुड़े कार्य जल्द ही पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
डॉ मनोज कुमार - क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड