फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   words of father of martyr Captain Shubham will make me cry said- My personality has also become dwarf

मां तुझे प्रणाम: बलिदानी कैप्टन शुभम के पिता के ये शब्द...रुला देंगे, कहा- मेरी शख्सियत भी बौनी हो गई

Wed, 14 Aug 2024 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 12:31 PM IST
सार

पराक्रम की शौर्य कथा सुनकर वीरांगनाएं और लोगों की आंखें नम हो गईं। मंच पर जब 27 साल की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता पहुंचे, तो पूरा प्रांगण वीर सपूत के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद बलिदानी के पिता के शब्द सुनकर हॉल में बैठे हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। 

 

विज्ञापन
words of father of martyr Captain Shubham will make me cry said- My personality has also become dwarf
राजौरी के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता और मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहादत... सिसकियां और सम्मान। तीन घंटे के वीरांगना सम्मान समारोह में सबकुछ रहा। शहादत के जिक्र से वीरांगनाओं की आंखें छलक पड़ीं। अपनों की यादों में सिसकती तो कभी आंसू पोंछतीं। सैनिकों की वीरगाथा सुन लोगों की भी आंखें भर आईं। जोश में भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयकारों से माहौल राष्ट्रमय हो गया।
विज्ञापन




डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के सभागार में आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में हॉल ठसाठस भर गया। 1965 के युद्ध से राजोरी हमले तक बलिदानियों के परिजन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा, महिलाओं और बुजुर्ग, सबने भागीदारी की।
विज्ञापन


 

उनके बलिदान पर गर्व है
खेरिया मोड़ से आईं बबीता यादव पति बीके यादव का मंच से नाम बोले जाते ही फफक पड़ी। आंसूं रोके नहीं रुक रहे थे। सम्मान पाकर बोलीं...बलिदानी की पत्नी हूं। उनका गम जरूर है, लेकिन उनकी वीरता इससे बड़ी है और इस पर गर्व है।

 
विज्ञापन

देश का बेटा बन गया शुभम
राजौरी के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता...मंच से नाम बोलते ही जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इनके पिता बसंत गुप्ता बोले, बेटे ने वो कर दिया, जिससे मेरी शख्सियत भी बौनी हो गई। शुभम अब पूरे देश का बेटा बन गया, इससे बड़ा सम्मान पिता के लिए कोई और नहीं। बेटे का नाम आते ही मां पुष्पा गुप्ता फफक पड़ीं। खुद को संभालते हुए बोले, ऐसे बेटे पर मुझे गर्व है।
विज्ञापन

शहादत को नमन, बड़ा सम्मान
मधु नगर निवासी रीना देवी बोलीं, पति हरिपाल सिंह की शहादत को 12 साल होने को आए हैं। पाकिस्तान सीमा पर सर्च अभियान में बलिदान हुए थे। उनकी शहादत को पूरा शहर नमन करता है। एक वीर नारी के लिए यह सबसे बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed