{"_id":"61df335bda0fcc5ba71e121d","slug":"woodcutters-attacked-forest-workers-case-filed-agra-news-agr521011086","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी काटने वालों ने किया वनकर्मियों पर हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी काटने वालों ने किया वनकर्मियों पर हमला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह (आगरा)। चित्राहाट के नौगवां के समीप यमुना के बीहड़ में लकड़ी की अवैध कटाई रोकने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। कुल्हाडी व डंडों के हमले में बीट प्रभारी कल्यान सिंह घायल हो गए। अन्य वनकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। चित्राहाट पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक वन विभाग जैतपुर रेंज की टीम मंगलवार की शाम नौगवां वन ब्लॉक में लकड़ी का अवैध कटान रोकने के लिए पहुंची। इस दौरान बदन सिंह, बच्चू सिंह, भगरू व एक अन्य व्यक्ति लकड़ी काटकर ट्रॉली में लाद रहा था। वन विभाग की टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेना चाहा, तो इन लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें बीट प्रभारी कल्यान सिंह घायल हो गए। वनकर्मी यतेंद्र सिंह, रामदीन और सौदान सिंह ने भागकर जान बचाई।
एसओ चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल वनकर्मी का मेडिकल कराया गया है। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि हरे पेड़ों की अवैधरूप से कटान होने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची थी, तभी हमला हुआ है। वहीं दूसरी ओर हमलावर पक्ष ने वन विभाग की टीम पर महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।